Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image
image
image

गया, 05 अगस्त 2026, “कॉफी विद डीएम” कार्यक्रम का पहला सत्र आयोजित हुआ। ज़िला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, भारतीय संस्कृति, स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी, पर्यटन, यातायात प्रबंधन, आधारभूत संरचना तथा गया के विकास से जुड़े विषयों पर बात रखी। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खुल कर अपनी सुझाव को साझा किए। 01. अपर्णा जो इंडस विजन अकादमी, गया के कक्षा 12 की उत्तीर्ण छात्रा हैं, अपर्णा कुमारी ने युवाओं की स्थानीय समस्याओं के समाधान में भागीदारी, स्वच्छता एवं नागरिक जिम्मेदारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अपर्णा ने CBSE कक्षा 10 में 96.2 प्रतिशत, कक्षा 12 में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं तथा NEET UG-2026 में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की है। उनकी आकांक्षा Oncology के क्षेत्र में Compassionate Doctor एवं Medical Researcher बनने की है। उन्हें मधुबनी पेंटिंग, Embroidery एवं Science Fiction Stories लेखन में भी रुचि है। उन्होंने गया में “MyCleanGaya” जैसे जन-जागरूकता अभियान, वार्डों एवं बाजारों की Cleanliness Ranking, ओवरफ्लो कूड़ेदानों की सूचना देने एवं सफाई के बाद नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था का सुझाव दिया। उन्होंने बेहतर स्वच्छता रखने वाले समुदायों एवं सफाई कर्मियों को सम्मानित करने तथा विद्यालयों में Civic Responsibility Week एवं Community Service जैसी गतिविधियां आयोजित करने की बात कही। उन्होंने विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी, टेंट सिटी एवं पितृपक्ष मेला के प्रमुख क्षेत्रों में “No Litter Zones” विकसित करने का सुझाव देते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल नियम नहीं, बल्कि जन-अभियान एवं नागरिक गौरव से जोड़ना आवश्यक है। 02. विदुषी राज, कक्षा 11 की छात्रा हैं तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल गया में अध्ययनरत हैं। उन्होंने गया शहर एवं जिले के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर जिला पदाधिकारी के साथ चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की। उनकी आकांक्षा डॉक्टर बनने की है। इन्होंने School Games Federation of India (SGFI) की 2 National प्रतियोगिताओं में भागीदारी लिए हुए हैं। Basketball Federation of India (BFI) की 2 National प्रतियोगिताओं में भागीदारी है। कला में भी रुचि एवं सक्रिय सहभागिता रखते हैं। *इनके द्वारा गया ज़िले के लिए दिए गए सुझाव:* विदुषी ने गया में मुख्य रूप से स्वच्छता एवं निर्माण/आधारभूत संरचना के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर के सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की नियमित निगरानी की जाए। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को और तेज किया जाए। खराब सड़कों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था हो। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए योजनाबद्ध निर्माण कार्य कराया जाए। 03. खुशबू कुमारी, PG छात्रा, IGNOU गया, ने गया जिले की प्राथमिक से उच्च शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार पर चर्चा हेतु जिला पदाधिकारी से मिलने की इच्छा जताई। वह BPSC की तैयारी कर रही हैं तथा 71वीं BPSC में 8 अंकों से चूकने के बाद 72वीं की तैयारी कर रही हैं। विभिन्न निबंध, क्विज, पेंटिंग, स्लोगन एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ उन्हें कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इनके द्वारा दिये गए सुझाव: उन्होंने गया में प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, बच्चों की विषयगत समझ मजबूत करने तथा गांव स्तर पर शिक्षा सुधार में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उनका विजन “विकसित गया, विकसित बिहार, विकसित भारत” है, जिसमें सभी नागरिकों को बेहतर शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो। 04. आदर्श उपाध्याय, कक्षा 9 के विद्यार्थी हैं और नाजरत अकादमी गया में अध्ययनरत हैं। उन्होंने जिला पदाधिकारी से मिलने की इच्छा के संबंध में गया में भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक जागरूकता एवं भारतीय पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार का विषय पर अपने विचार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच भारतीय ज्ञान प्रणाली तथा पारंपरिक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से स्कूलों एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाने तथा भारतीय संस्कृति एवं विरासत से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। शैक्षणिक एवं विशेष उपलब्धियां: ISSO SOF Olympiad में District Rank-1 एवं कक्षा टॉपर, HTSE/GTSE में राष्ट्रीय रैंक, INTACT Gaya Quiz में Rank-3, विभिन्न राष्ट्रीय क्विज एवं कार्यक्रमों में सहभागिता, योग प्रशिक्षण तथा गणेश पंचरत्न स्तोत्र पाठ एवं मानव शरीर-विज्ञान की व्याख्या से संबंधित विश्व रिकॉर्ड का उल्लेख किये हैं, भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। 5. सुजल सौरव ने कक्षा 10 तक DAV Public School, गया से शिक्षा प्राप्त की तथा वर्तमान में सुभाष इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत हैं। कक्षा 10 में CBSE से 500 में 412 अंक प्राप्त किए। NCC, स्वच्छ भारत अभियान एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता है। वे अंतरराष्ट्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। गया के पर्यटन विकास में रुचि रखते हुए उन्होंने पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं में सुधार, प्रभावी Waste Management तथा पितृपक्ष मेला के दौरान बेहतर Traffic Diversion एवं Route Management का सुझाव दिया। “कॉफी विद डीएम” कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा रखे गए सुझावों में जहां गया की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया गया, वहीं स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी, पर्यटन विकास, यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक सुविधाओं, सड़क एवं आधारभूत संरचना तथा युवाओं की प्रशासन में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषय भी सामने आए। जिला पदाधिकारी की ओर से विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों का स्वागत करते हुए कहा गया कि युवाओं की सोच, ऊर्जा और नए विचार गया के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य ही विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना तथा उनके सुझावों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ना है। उन्होंने जिले के अन्य युवाओं से भी इस पहल से जुड़ने तथा अपनी अपेक्षाओं एवं रचनात्मक सुझावों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह का सेशन नियमित रूप से हर बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होगी जिन इच्छुक युवा गया जिले की NIC वेबसाइट या https://Tinyurl.com/DMgaya पर उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकते हैं। युवाओं के सुझावों को विकास की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जितने भी आज सुझाव प्राप्त हुए हैं उन पर अमल लाने के लिए जिला प्रशासन कार्य करेगा। कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से संवाद कर विभागीय कार्यप्रणाली, सरकारी सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक किस प्रकार पहुंचाया जाता है तथा प्रशासनिक स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया क्या है। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने ‘कॉफी विद डीएम’ जैसी पहल की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। PMO India Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Bihar Education Department Zee Bihar Jharkhand

28 views | Gaya, Bihar | Aug 6, 2026

MORE NEWS

सरकारी किताबें कबाड़ी को बेची, वीडियो वायरल,
जांच टीम पहुंची स्कूल; DP0 बोले— किसी भी हाल में किताबें बेचना गलत! #bdbiharjharkhand #BiharEducation #BreakingNews #GayaNews #konch #BiharNews #Tikari #tekari #bihar #viralpost

सरकारी किताबें कबाड़ी को बेची, वीडियो वायरल, जांच टीम पहुंची स्कूल; DP0 बोले— किसी भी हाल में किताबें बेचना गलत! #bdbiharjharkhand #BiharEducation #BreakingNews #GayaNews #konch #BiharNews #Tikari #tekari #bihar #viralpost

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 6, 2026

मानपुर को मिली बड़ी सौगात: रॉयल एनफील्ड का तीसरा अधिकृत शोरूम शुरू, अब बिक्री से सर्विस तक सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे
#गयाजी 
#GayaPolice 
#gaya 
#bihar 
#LatestNews 
#gayarailwaystation 
#बुलेट
#bullet 
#bodhgayanews 
#shroom

मानपुर को मिली बड़ी सौगात: रॉयल एनफील्ड का तीसरा अधिकृत शोरूम शुरू, अब बिक्री से सर्विस तक सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे #गयाजी #GayaPolice #gaya #bihar #LatestNews #gayarailwaystation #बुलेट #bullet #bodhgayanews #shroom

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 6, 2026

🚨 सरकारी स्कूल में बड़ी लापरवाही: बच्चों की किताबें गायब, BEO ने की जांच! 🚨
​स्थान: कोंच (गया) | कोराप पंचायत, छतीहर-जमालपुर विद्यालय
​बिहार सरकार एक तरफ गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए मुफ्त किताबें बांट रही है, वहीं दूसरी तरफ कोंच प्रखंड के छतीहर-जमालपुर विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सरकारी किताबों की बिक्री और वितरण में अनिमितता की खबर से हड़कंप मच गया है।
​📌 क्या है पूरा मामला?
​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया।
​खबर मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) संतोष कुमार खुद जांच के लिए स्कूल पहुंचे।
​ग्रामीणों और अभिभावकों से पूछताछ के बाद जब स्टॉक रजिस्टर और मिली किताबों का मिलान किया गया, तो बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
​📉 जांच में क्या निकला?
कक्षा 6 की छात्राओं के लिए विद्यालय को 40 किताबें मिली थीं। लेकिन कागजों और जमीन पर केवल 24 किताबें ही बांटी गईं। बाकी 16 छात्राओं की किताबें न तो स्टॉक में पाई गईं और न ही बच्चों को मिलीं!
​⚖️ क्या हुई कार्रवाई?
BEO ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से तुरंत स्पष्टीकरण माँगा है और जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपने की बात कही है।
​गरीब बच्चों के हक की किताबों पर इस तरह का डाका बेहद शर्मनाक है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए!
#bdbiharjharkhand
​#GayaNews #Konch #BiharEducation #BreakingNews #BiharNews

🚨 सरकारी स्कूल में बड़ी लापरवाही: बच्चों की किताबें गायब, BEO ने की जांच! 🚨 ​स्थान: कोंच (गया) | कोराप पंचायत, छतीहर-जमालपुर विद्यालय ​बिहार सरकार एक तरफ गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए मुफ्त किताबें बांट रही है, वहीं दूसरी तरफ कोंच प्रखंड के छतीहर-जमालपुर विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सरकारी किताबों की बिक्री और वितरण में अनिमितता की खबर से हड़कंप मच गया है। ​📌 क्या है पूरा मामला? ​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया। ​खबर मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) संतोष कुमार खुद जांच के लिए स्कूल पहुंचे। ​ग्रामीणों और अभिभावकों से पूछताछ के बाद जब स्टॉक रजिस्टर और मिली किताबों का मिलान किया गया, तो बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। ​📉 जांच में क्या निकला? कक्षा 6 की छात्राओं के लिए विद्यालय को 40 किताबें मिली थीं। लेकिन कागजों और जमीन पर केवल 24 किताबें ही बांटी गईं। बाकी 16 छात्राओं की किताबें न तो स्टॉक में पाई गईं और न ही बच्चों को मिलीं! ​⚖️ क्या हुई कार्रवाई? BEO ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से तुरंत स्पष्टीकरण माँगा है और जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपने की बात कही है। ​गरीब बच्चों के हक की किताबों पर इस तरह का डाका बेहद शर्मनाक है। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए! #bdbiharjharkhand ​#GayaNews #Konch #BiharEducation #BreakingNews #BiharNews

Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 6, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार!
 जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।
  ★ 9–17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान-2026
 ★ हर घर तक समय पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के निर्देश
 ★ विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे 
★ तिरंगा रैली, Selfie with Tiranga, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम् सामूहिक गायन एवं त्रिवर्णीय प्रकाश सज्जा पर विशेष जोर
 ★ पंचायत से जिला स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश 
★ सहयोग शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने पर बल 
★ टीबी मुक्त भारत अभियान, राजस्व महाअभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना एवं राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
 ★सभी विभागों को समयबद्ध कार्य, नियमित मॉनिटरिंग एवं बेहतर समन्वय के निर्देश
जनभागीदारी से ही बनेगा सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर भारत। आइए, इस बार हर घर पर गर्व से तिरंगा फहराएँ!
PMO India Samrat Choudhary Amit Shah 
 Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Tak Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB,  Government of India DDNewsLive 
#HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #Gaya #DistrictAdministrationGaya #Tiranga #NationFirst #ViksitBharat #TBMuktBharat #PMSuryaGhar #RationCard #Bihar

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार! जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश। ★ 9–17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान-2026 ★ हर घर तक समय पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के निर्देश ★ विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे ★ तिरंगा रैली, Selfie with Tiranga, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम् सामूहिक गायन एवं त्रिवर्णीय प्रकाश सज्जा पर विशेष जोर ★ पंचायत से जिला स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश ★ सहयोग शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने पर बल ★ टीबी मुक्त भारत अभियान, राजस्व महाअभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर : मुफ्त बिजली योजना एवं राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश ★सभी विभागों को समयबद्ध कार्य, नियमित मॉनिटरिंग एवं बेहतर समन्वय के निर्देश जनभागीदारी से ही बनेगा सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर भारत। आइए, इस बार हर घर पर गर्व से तिरंगा फहराएँ! PMO India Samrat Choudhary Amit Shah Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Tak Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive #HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #Gaya #DistrictAdministrationGaya #Tiranga #NationFirst #ViksitBharat #TBMuktBharat #PMSuryaGhar #RationCard #Bihar

Gaya, Bihar | Aug 6, 2026