पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बुधवार को पुलिस लाइन संतकबीरनगर सभागार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। एयरटेल टीम व साइबर थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे की मौजूदगी में करीब 250 लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव, साइबर अपराधों की पहचान व सुरक्षित डिजिटल उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।