चान्हो: हरमू मैदान में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
Chanho, Ranchi | Apr 19, 2026 रविवार दोपहर तीन बजे हरमू मैदान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश बैठा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, समानता और...