चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी किसानों के शोषण को लेकर बैठक में अधिकारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने अफीम काश्तकारों से अवैध वसूली का मामला उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि किसानों से किसी भी तरह की अवैध उगाही सहन नहीं की जाएगी।