आज़मगढ़: सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के इंटरव्यू का उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, DM को कार्रवाई के दिए आदेश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप्र ने BJP सांसद प्रत्याशी दिनेश लाल यादव द्वारा स्थानीय पत्रकार को दिए कथित इंटरव्यू के विवाद में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर DM को कार्रवाई का आदेश दिया है। अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि सांसद निरहुआ ने अपने इंटरव्यू में की गई कतिपय टिप्पणियों को फेक एआई वीडियो बताया था।