बेगूसराय: बेगूसराय में पुलिस दीदी ने शैक्षणिक संस्थानों के पास किया पेट्रोलिंग, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय में पुलिस दीदी ने शैक्षणिक संस्थाओं के पास पेट्रोलिंग करने का काम किया. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेगूसराय जिले के 20 थानों को स्कूटी उपलब्ध कराई गई है.