घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी फोरलेन पर 50 लाख रुपए की लागत से सेंट्रल लाइट लगेगी, इंजीनियर और ठेकेदार ने किया निरीक्षण
घोड़ाडोंगरी में फोरलेन पर करीब 50लाख रुपए की लागत से सेंट्रल लाइट लगेगी। नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी के इंजीनियर पंकज सिंह धुर्वे एवं ठेकेदार ने बुधवार दोपहर 3बजे निरीक्षण किया।नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की अध्यक्ष मीरावंती नंदकिशोर उइके एवं उपाध्यक्ष सोनू खनुजा बताया कि नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा घोड़ाडोंगरी के फोरलेन पर करीब 50लाख रुपए की लागत सेंट्रल लाइट लगाई जाएंगी।