जांजगीर: नायब तहसीलदार से कथित मारपीट मामला गरमाया, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने किया आंदोलन
मैनपाट में नायब तहसीलदार तुषार मानिक से कथित मारपीट के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ ने विधायक रामकुमार टोप्पो पर गंभीर आरोप लगाते हुए 29 मई को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश और काम बंद-कलम बंद आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के पदाधिकारी संभाग मुख्यालय में ज्ञापन सौंपकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।