सिराथू: इंसाफ ना मिलने की दुहाई देते हुए एक शख्स ने सिराथू तहसील में एसडीएम ऑफिस के बाहर खुद पर डीजल डालकर आत्महत्या की कोशिश की
सिराथू तहसील में गुरुवार दोपहर एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है निंदूरा गांव का रघु पटेल ने एसडीएम कार्यालय के बाहर खुद पर डीजल छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया जमीनी विवाद का मामला है।सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने कहा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।