सिराथू: पीसीएस में चयन होने के बाद पहली बार अपने गांव चकिया पहुँचा किसान का बेटा तो परिवार में छाई खुशियां
सिराथू तहसील और ब्लॉक के मलाक पिंजरी ग्राम सभा के चकिया गांव का रहने वाला मुकेश का सिलेक्शन यूपीपीसीएस में होने के बाद बुधवार को पहली बार अपने घर पहुंचा तो परिवार और गांव में खुशियां देखी गई। लोगों ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। मुकेश ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी किया है।