सिराथू: चरवाहों ने अझुवा की ससुर खदेरी नदी में देखा 15 फीट का विशाल अजगर वन विभाग टीम ने मशक्कत से अजगर पकड़ा
बुधवार दोपहर को में चरवाहों ने अझुवा की ससुर खदेरी नदी में एक 15 फीट का विशाल अजगर देखा चरवाहों में हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भगदड़ देखी तो वन विभाग को फोन करके बुला लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत करते हुए इस अजगर को पकड़ कर एक बोरे में भर लिया और जंगल में छोड़ने के लिए डोरमा ऑफिस लेकर रवाना हो गई।