पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 18 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और विदेशी शराब भी बरामद
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 18 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 5 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है। वहीं छापेमारी के क्रम में दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, 210 लीटर विदेशी शराब और 30 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है।