बारां: भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में कोटा रोड खेल संकुल पर कुश्ती दंगल हुआ, पहलवानों ने दिखाया दम
Baran, Baran | Mar 26, 2025 भारतीय नववर्ष महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित खेल श्रृंखला की कड़ी में जिला कुश्ती संघ द्वारा क्रीड़ा भारती के सहयोग से खेल संकुल में विभिन्न भार में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिला कुश्ती संघ सचिव कन्हैयालाल मालव ने बताया कि कुश्ती दंगल को विभिन्न भार वर्ग में आयोजित किया गया जिसमें पहलवानों ने विभिन्न प्रकार के दांव पैच लगाकर कुश्ती को रोमांचित कर दिया।