बारां: शहर के शाहबाद रोड नियाना फीडर पर 3 घंटे तक रही बिजली कटौती
Baran, Baran | Mar 26, 2025 शहर के शाहाबाद रोड नियाना फीडर पर बुधवार को तीन घंटे तक कटौती रही। दोपहर 12 बजे से गुल हुई बिजली दोपहर 3 बजे तक सुचारू हो सकी। बिजली विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्रवाइस मेंटीनेंस का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते बिजली कटौती की जा रही है।