बारां: स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में कोटा रोड से रैली निकालकर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया गया
Baran, Baran | Mar 26, 2025 राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बारां के तत्वाधान में दिलीप कुमार माथुर के मार्गदर्शन एवं भेरूलाल वर्मा के संचालन में संचालित अनुसूचित जाति जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के स्काउट गाइड द्वारा बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का कोटा रोड से रैली के माध्यम से आमजन को संदेश दिया।