गुन्नौर: रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गुरुवार रात करीब 9 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के नजदीक रास्ते में खड़ी थी। आरोप है कि तभी गांव का ही एक युवक वहां आया और किशोरी को दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा आरोप है कि आरोपी युवक पहले भी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका है। और उसकी पुत्री को अपने साथ भगाकर ले जाना चाहता है।