तारानगर: तारानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, बहन-भाई सहित 3 की मौके पर हुई मौत
भालेरी से साहवा की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से बाइक टकराने के कारण मोटरसाइकिल सवार बहन भाई सहित बाइक तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद उपस्थित लोगों ने तीनों गंभीर घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, मगर गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व मामला दर्ज कर जांच शुरु करदी है।