जमुई में दरिंदगी के आरोपियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में नंदन यादव को लगी गोली और दूसरे का टूटा पैर
बिहार के जमुई जिले में युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस जब मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसके साथी को पकड़ने गई, तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल हो गया, वहीं भागने की कोशिश में उसके दूसरे साथी का पैर टूट गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#JamuiNews #BiharPolice #JamuiEncounter #CrimeNews #Bihar