बाजपट्टी. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को सीतामढ़ी कांग्रेस महासचिव ताराकांत झा की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में नव नियुक्त बाजपट्टी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ राजू कुंवर के मनोनयन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी.
इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ राजू कुंवर ने अपनी नई प्रखंड कांग्रेस कमेटी के गठन की जानकारी दी. बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रखंड स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा हुई.
बैठक में राजेश कुंवर, असलम सिद्दीकी, गोविंद सिंह, सूर्यकांत झा, मोहम्मद सगीर आलम, अशोक झा, विनय राय, अवधेश राय, नवीन कुमार, सुनील कुमार सिंह, भूषण सिंह, मनोज कुमार सिंह, चूल्हाई साह सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने नए प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन पर जिला एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.