बलहा मनोरथ खलिहान में गणपति पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
बाजपट्टी (सीतामढ़ी)। बलहा मनोरथ खलिहान में नवयुवक गणपति पूजा समिति की ओर से गणपति पूजा का आयोजन किया गया है. पूजा-अर्चना का आयोजन 15 सितंबर से 19 सितंबर तक किया जा रहा है. इस दौरान भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है.
पूजा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिल रही है. धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना में पंडित श्री अशोक मिश्रा जी और पंडित श्री दिलीप ठाकुर जी द्वारा सहयोग किया जा रहा है.
पूजा आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक गणपति पूजा समिति के सदस्य अंकित ठाकुर, मोनू ठाकुर, सक्षम ठाकुर, साकेत ठाकुर, विवेक झा, विक्रम ठाकुर, राजा ठाकुर और दिव्यांशु ठाकुर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. समिति सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य कर रहे हैं.
समिति की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं से गणपति पूजा में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है.