मूंडवा: नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कुचेरा के दौरे पर रहे
Mundwa, Nagaur | Nov 10, 2024 नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल रविवार को कुचेरा के दौरे पर रहे। खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल के समर्थन मे जनसभा की। इस दौरान कुचेरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का जोरदार स्वागत किया।