धौलपुर: अटल सेवा केंद्र में जिला कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं, दिए सख्त निर्देश
जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में अटल सेवा केन्द्र धौलपुर में किया गया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान लंबित चल रहे दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण करायें, जिससे परिवादियों की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजकीय कार्यालय में शिकायत समाधान पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारी स