Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

राशन दुकानों पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की बड़ी कार्रवाई == अब तक 55 दुकानों की जांच रिपोर्ट में से 25 दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई 782 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी उजागर == आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई == पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन दिलाने पर प्रशासन का फोकस === सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर जिले की राशन दुकानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। कलेक्टर श्री यादव ने 125 जांच दल गठित किए , जिनमें 120 दलों को राशन दुकानों की जांच के लिए तथा 5 दलों को रिजर्व रखा गया। शिकायतों के आधार पर 120 उचित मूल्य दुकानों का एक साथ सुबह 11 बजे निरीक्षण कराया गया। कलेक्टर श्री यादव ने कहा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई राशन दुकानों पर हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। कई मामलों में दो माह के राशन के लिए अंगूठा लगवाकर केवल एक माह का राशन वितरित किया गया। इसके अलावा वितरण में देरी और अन्य अनियमितताओं की भी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। उन्होंने बताया अब तक 55 दुकानों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 25 दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कई दुकानों में 172 क्विंटल तक खाद्यान्न कम या अधिक पाया गया है। जांच में अब तक 782 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी का मामला प्रतिवेदित हुआ है। इन मामलों की विस्तृत जांच कर संबंधित संचालकों को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नोटिस जारी किए जाएंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री यादव ने कहा प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक बिना किसी गड़बड़ी के पहुंचे। इसी उद्देश्य से यह विशेष जांच अभियान चलाया गया है और भविष्य में भी शिकायत मिलने पर राशन दुकानों की जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में राशन दुकानों का एक साथ निरीक्षण कराया गया है। प्रशासन की योजना सभी 524 उचित मूल्य दुकानों की एक साथ जांच कराने की थी, लेकिन उपलब्ध स्टाफ के कारण फिलहाल 120 दुकानों की जांच कराई जा सकी। आने वाले समय में शेष शिकायतग्रस्त दुकानों का भी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

MORE NEWS

हिण्डोरिया और पटेरा के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना, कमियों पर समयबद्ध सुधार के निर्देश

हिण्डोरिया और पटेरा के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना, कमियों पर समयबद्ध सुधार के निर्देश

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

मडियादो में संयुक्त स्वास्थ्य शिविर
==
गर्भवती महिलाओं और कम बजन के बच्चो की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
===

            हटा सिविल अस्पताल प्रबंधन और महिला बाल विकास द्वारा संयुक्त रूप से मडियादो के उपतहसील भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओ सहित विशेष आवश्यकता वाले और कम वजन के बच्चों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार, दवाएं, परामर्श दिया गया।

            शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा हाई रिस्क और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मेडीकल ऑफिसर द्वारा कम बजन के बच्चों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य परीक्षण किया,शिविर में मड़ियादो प्राथमिक स्वास्थ्य अंतर्गत आने वाले   कई गांव के लोग लाभान्वित हुए, यह शिविर स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया, जिसमें हटा ब्लाक के आदिवासी अंचल मडियादो से शुरुआत की गई।

            अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमाशंकर पटेल परियोजनाअधिकारी शिवराय के साथ स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया और कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य अमले द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर पंजीयन, जांच, दवाएं वितरण की गई।

            महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने महिलाओं, बच्चो और परिजनों को खान-पान बेहतर पोषण और विटामिन, आयरन पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की जानकारियां दी। शिविर में आए बच्चो और महिलाओं को फल, खिचड़ी और पोषण सामग्री का भी निःशुल्क वितरण अधिकारियों द्वारा किया गया।

मडियादो में संयुक्त स्वास्थ्य शिविर == गर्भवती महिलाओं और कम बजन के बच्चो की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण हुआ === हटा सिविल अस्पताल प्रबंधन और महिला बाल विकास द्वारा संयुक्त रूप से मडियादो के उपतहसील भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओ सहित विशेष आवश्यकता वाले और कम वजन के बच्चों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार, दवाएं, परामर्श दिया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा हाई रिस्क और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मेडीकल ऑफिसर द्वारा कम बजन के बच्चों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य परीक्षण किया,शिविर में मड़ियादो प्राथमिक स्वास्थ्य अंतर्गत आने वाले कई गांव के लोग लाभान्वित हुए, यह शिविर स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया, जिसमें हटा ब्लाक के आदिवासी अंचल मडियादो से शुरुआत की गई। अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमाशंकर पटेल परियोजनाअधिकारी शिवराय के साथ स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया और कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य अमले द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर पंजीयन, जांच, दवाएं वितरण की गई। महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने महिलाओं, बच्चो और परिजनों को खान-पान बेहतर पोषण और विटामिन, आयरन पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की जानकारियां दी। शिविर में आए बच्चो और महिलाओं को फल, खिचड़ी और पोषण सामग्री का भी निःशुल्क वितरण अधिकारियों द्वारा किया गया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

राशन दुकानों पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की बड़ी कार्रवाई
==
अब तक 55 दुकानों की जांच रिपोर्ट में से 25 दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई 
==
782 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी उजागर
==
आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
==
पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन दिलाने पर प्रशासन का फोकस

राशन दुकानों पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की बड़ी कार्रवाई == अब तक 55 दुकानों की जांच रिपोर्ट में से 25 दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई == 782 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी उजागर == आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई == पात्र हितग्राहियों को पूरा राशन दिलाने पर प्रशासन का फोकस

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026