भादरा: भादरा ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया
भादरा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा ने एचपीवी वैक्सीनेशन, आयुष्मान आरोग्य योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, जननी सुरक्षा योजना, निःशुल्क दवा-जांच एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। मौसमी रोगों की रोकथाम, गर्भवती महिलाओं की जांच, एनीमिया नियंत्रण और शत-प्रतिशत टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया।