हाथरस: गांव ठुलई के पास तेज गति से चल रही सरकारी गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, बाबा और बच्चे की हुई मौत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव ठुलई के पास शुक्रवार शाम 5:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही मजिस्ट्रेट लिखी हुई सरकारी गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध बाबा एवं बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने दोनों के सबों को हाथरस पोस्टमार्टम भिजवाया है परिजनों में कोहराम मच गया है जिला अस्पताल में पहुंचे एसडीएम सदर ने घटना की जानकारी ली