संभल: संभल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का विरोध करते हुए निकाली मशाल यात्रा
उत्तर प्रदेश के संभल में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने मशाल यात्रा निकाली। यह यात्रा कांग्रेस जिला कार्यालय से चंदौसी चौराहे तक निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया।राहुल गांधी ने हाल ही में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था, इंडिया गठबंधन ने इस मुद्दे पर उनका समर्थन किया था।