बिहार राज्य में सुशासन की सरकार में दबंग मुखिया की दबंगई तो देखिए उप मुखिया को ही जमकर पीटा । घायल सदर अस्पताल में भर्ती। मामला है बिहार के शेखपुरा जिला का जहां जिले के एकरामा पंचायत में सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित होना वाला था।जहां मुखिया द्वारा व्यवस्था नहीं करने पर उप मुखिया ने फोटो खींच लिया जिससे विवाद बढ़ जाने से दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और मुखिया ने ही उप मुखिया को कमरे बंद कर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की पहचान राजौरा गांव निवासी रामनंदन प्रसाद के रूप में की गई। पीड़ित राम नंदन प्रसाद ने बताया कि पंचायत में सहयोग शिविर 8 जुलाई 2026 को था जहां व्यवस्था सही नहीं रहने पर मोबाइल से फोटो खींच लिया जिसका विवाद बढ़ गया। पीड़ित रामनंदन प्रसाद ने बताया कि पंचायत के मुखिया हरिनंदन प्रसाद सिंह के द्वारा मारपीट की गई। मुखिया हरिनंदन प्रसाद सिंह के साथ अन्य दो लोग अनिल कुमार और सागर यादव ने मारपीट किया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज डॉक्टर के द्वारा किया गया। रामनंदन प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है तो वहीं पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि पंचायत में मुखिया की मनमानी चल रही है।इस सम्बंध में मुखिया ने बताया कि जो भी आरोप लगाया है वह गलत। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।