दरभंगा में बेखौफ अपराधी: एयरटेल कर्मी को चेहरे पर मारी गोली, हालत गंभीर; CCTV खंगाल रही पुलिस
दरभंगा में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एयरटेल कंपनी के एक कर्मी को गोली मार दी। घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक की है, जहां गुरुवार रात मोटरसाइकिल से काम खत्म कर घर लौट रहे एयरटेल कर्मी संजीव कुमार सिंह पर पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। दो गोली लगी एक उनके मुंह के जबड़े के पास लगी, वही दूसरा कंधे में जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। #crime #fecbooktreding #fecbookriltreding #dgpbihar
Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 10, 2026