जिला जेल के स्वास्थ्य शिविर में 269 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
---
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत बुधवार को जिला जेल खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 269 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.एस. राठौड़ ने बताया कि शिविर में सभी 269 बंदियों की हेंड हेल्ड एक्सरे मशीन से जांच की गई।
डॉ. राठौड़ ने बताया कि जेल अधीक्षक श्री डी.के. सारस के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बंदियों में टीबी सहित अन्य संक्रामक रोगों की शीघ्र पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करना है। शिविर में परामर्शदाता श्री जितेन्द्र प्रजापति, एक्सरे टेक्निशियन श्री जावेद हुसैन व अन्य कर्मचारियों द्वारा सेवाएं दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Department of Jail, Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026