गुलाबगंज: विधायक ने गुलाबगंज के कई गांवों का निरीक्षण किया, बारिश से खराब फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया
एक दिन पहले गुलाबगंज के बर्री, इकोदिया, अंडिया सहित अन्य गांव में तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का जायजा लेने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे विधायक मुकेश टंडन गांव मे पहुंचे उनके साथ गुलाबगंज मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि अभी खेतो मे फसल का सर्वे कर लिया जाए।