दमयंती नगर: बिजौरी पाठक कांड: दलित दूल्हे से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, NSA के तहत कार्रवाई शुरू
दमोह के बिजौरी पाठक गांव में दलित दिव्यांग दूल्हे को घोड़ी से उतारकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।