नौगांव: थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे द्वारा नशा मुक्ति अभियान तेज, पुलिस ने मेडिकल दुकानों पर की सघन चेकिंग
नौगांव थाना पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे थाना प्रभारी वाल्मीकि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर की सभी मेडिकल दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दुकानों में रखी दवाइयों की जांच की और यह सुनिश्चित किया कि कहीं किसी प्रकार की नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री तो नहीं हो रही है।