डौण्डीलोहारा: 15 साल से एक कमरे और बरामदे में चल रही हैं पांच कक्षाएं
शिक्षा विभाग की लापरवाही और शासन की उदासीनता का खामियाजा आज भी डौंडीलोहारा विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे वनांचल ग्राम कुदारीदल्ली के शासकीय प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। शासकीय प्राथमिक शाला कुदारीदल्ली में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से पर्याप्त भवन के अभाव में एक कमरे और एक बरामदे में पांच कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।