धौलपुर: फायरिंग के मामले में फरार ₹15 हजार के इनामी आरोपी को पीजी कॉलेज के पास से कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस के साथ डीएसटी की टीम ने करीब दो माह पहले अस्पताल के पास हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने 15 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक करीब दो माह पूर्व दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग की वारदात हुई थी। जिसमे आरोपी फरार था।