महोबा: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में वकीलों ने तहसील का किया घेराव, गिरफ्तारी न होने पर न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
Mahoba, Mahoba | Jul 3, 2026 अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिला अधिवक्ता समिति के नेतृत्व में वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने कचहरी से सदर तहसील तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।