पाली: पाली स्थित पान बरेजों में अज्ञात कारणों से आग लगने से 35 पारी जलकर हुई नष्ट, किसानों ने अग्निशमन स्थापना की मांग की
Pali, Lalitpur | May 6, 2026 कस्बा पाली स्थित पान बरेजों में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। जिसके चलते 200 पारियों में से लगभग 35 पारी जलकर नष्ट हो गई। उक्त मामले में किसानों ने उच्चाधिकारियों से मामले को संज्ञान लेते हुए पाली में अग्निशमन विभाग की स्थापना की मांग की है।