बक्सर: हत्या के मामले में बक्सर एडीजे 2 विजेंद्र कुमार की अदालत ने सात अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Buxar, Buxar | May 28, 2024 नावानगर थाना कांड संख्या 11 /2002 में सात अभियुक्तो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है .न्यायालय ने पिछले दिनों सभी को दोषी करार दिया था तथा सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित रखा था. जिसे सोमवार को सुनाया गया .इस आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना 7 सितंबर 2002 की है.