BAGHPAT DESK : बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में शिव भक्तों पर प्रशासन की ओर से पुष्प वर्षा की गई। जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए यह पुष्प वर्षा की।
पुष्प वर्षा के दौरान पुरा महादेव मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। शिव भक्तों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होते समय शिव भक्तों ने 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाए।
:
कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत में विशेष तैयारियां की गई हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। मंदिर परिसर में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा ने पुष्प वर्ष�