BAGHPAT DESK : बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में जीवाना टोल के पास सड़क हादसे में दो कांवड़िए घायल हो गए। हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे दोनों युवक बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने आए बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।
हादसे में दिल्ली निवासी हिमांशु और जयपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, जीवाना टोल टैक्स पार करने के बाद अचानक सामने आए पशु को बचाने के लिए बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क पर फिसलने के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे।
हिमांशु के पेट, कोहनी और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं जयपाल के हाथ और पैरों में चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक को किनारे करवाया और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को भी हादसे क�