हनुमानगढ़: पाकिस्तान से बॉर्डर पार कर पहुंची 25 करोड़ की हेरोइन, पति-पत्नी समेत 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
जिले के गोलूवाला में कल पकड़ी गई हेरोइन चिट्टे की बड़ी खेप के मामले में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन चिट्टा पाकिस्तान से आया था और CID जोन श्रीगंगानगर की सूचना पर हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने गोलूवाला के अयालकी गांव के पास करवाई की थी