कांके: समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक हुई
Kanke, Ranchi | May 27, 2026 समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में विधि-व्यवस्था, लंबित काण्डों एवं आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। मंगलवार की रात करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सशक्त करने, बकरीद पर्व की तैयारियों के संबंध में परिचर्चा हुई।