बहेड़ी: जाम खजूर निवासी विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ित कर घर से निकाला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जाम खजूर निवासी किरन देवी के मुताबिक उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले जिला पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरराय पुर निवासी हैप्पी उर्फ हरिओम के साथ हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी किरन देवी के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और दो लाख रुपए कैश की मांग करने लग।