Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

हीरो होंडा चौक के पास एक बाइक सवार खुले मैनहोल में गिर गया, लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया। शुक्र है कि त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अधिकारियों को चाहिए कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए ऐसे खतरों को तुरंत सुरक्षित कराया जाए।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 9, 2026

MORE NEWS

अमेरिकी न्याय विभाग ने एफबीआई द्वारा जांच किए गए कई अपराधों के लिए लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और अन्य को दोषी ठहराया है। #lawrencebishnoi #FBI #US #DoJ #trending

अमेरिकी न्याय विभाग ने एफबीआई द्वारा जांच किए गए कई अपराधों के लिए लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और अन्य को दोषी ठहराया है। #lawrencebishnoi #FBI #US #DoJ #trending

Jhajjar, Jhajjar | Jul 9, 2026

चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से 5 मोबाइल फोन, 5 पासबुक, 16 चेक बुक व 18 एटीएम कार्ड बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग 9 जुलाई । गौरव फोगाट, HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतेंद्र ने पुलिस टीम के साथ तकनीकी जांच करते हुए 8 जुलाई को गांव डूंडाहेड़ा, गुरुग्राम से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजीत कुमार शाह (उम्र-30 वर्ष) निवासी जिला बलिया (उत्तर प्रदेश), 2. प्रदुम (उम्र-30 वर्ष) निवासी जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) तथा 3. विनय (उम्र-40 वर्ष) निवासी जिला सुल्तानपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों के विरुद्ध थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि प्रत्येक आरोपी ने अपने आधार कार्ड में पता बदलवाकर विभिन्न बैंकों में 10 से अधिक बैंक खाते खुलवा रखे थे। आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों की चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं अन्य बैंकिंग दस्तावेज* साइबर ठगी करने वाले गिरोह को प्रति बैंक खाता 5,000 रुपये कमीशन लेकर उपलब्ध कराए जाते थे। आरोपी विनय ने पूछताछ में बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के कहने पर इस कार्य से जुड़ा था तथा बाद में उसने आरोपी अजीत कुमार शाह एवं प्रदुम को भी इस कार्य में शामिल कर लिया। जांच के दौरान बरामद बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल पर 3 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से ठगी की वारदातों को अंजाम देने में प्रयोग किए गए 5 मोबाइल फोन, 5 पासबुक, 16 चेक बुक तथा 18 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। बरामद डिजिटल उपकरणों एवं बैंकिंग दस्तावेजों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से उपरोक्त मामले तथा अन्य साइबर ठगी के मामलों में संलिप्तता, अन्य सह-आरोपियों, बैंक खातों के माध्यम से हुए लेन-देन तथा साइबर ठगी नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 5 मोबाइल फोन, 5 पासबुक, 16 चेक बुक व 18 एटीएम कार्ड बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग 9 जुलाई । गौरव फोगाट, HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतेंद्र ने पुलिस टीम के साथ तकनीकी जांच करते हुए 8 जुलाई को गांव डूंडाहेड़ा, गुरुग्राम से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजीत कुमार शाह (उम्र-30 वर्ष) निवासी जिला बलिया (उत्तर प्रदेश), 2. प्रदुम (उम्र-30 वर्ष) निवासी जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) तथा 3. विनय (उम्र-40 वर्ष) निवासी जिला सुल्तानपुर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों के विरुद्ध थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि प्रत्येक आरोपी ने अपने आधार कार्ड में पता बदलवाकर विभिन्न बैंकों में 10 से अधिक बैंक खाते खुलवा रखे थे। आरोपियों द्वारा इन बैंक खातों की चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं अन्य बैंकिंग दस्तावेज* साइबर ठगी करने वाले गिरोह को प्रति बैंक खाता 5,000 रुपये कमीशन लेकर उपलब्ध कराए जाते थे। आरोपी विनय ने पूछताछ में बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के कहने पर इस कार्य से जुड़ा था तथा बाद में उसने आरोपी अजीत कुमार शाह एवं प्रदुम को भी इस कार्य में शामिल कर लिया। जांच के दौरान बरामद बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल पर 3 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से ठगी की वारदातों को अंजाम देने में प्रयोग किए गए 5 मोबाइल फोन, 5 पासबुक, 16 चेक बुक तथा 18 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। बरामद डिजिटल उपकरणों एवं बैंकिंग दस्तावेजों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से उपरोक्त मामले तथा अन्य साइबर ठगी के मामलों में संलिप्तता, अन्य सह-आरोपियों, बैंक खातों के माध्यम से हुए लेन-देन तथा साइबर ठगी नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 9, 2026

556 ब्लैक फिल्म लगी वाहनों के किए चालान, 55 लाख 60 हजार का लगाया जुर्माना।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 9 जुलाई । यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक ब्लैक फिल्म नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 556 ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के चालान किए गए, जिन पर कुल 55 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यातायात पुलिस गुरुग्राम का उद्देश्य सड़कों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। वाहनों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियाँ भी उत्पन्न हो सकती हैं।

गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करें। नियमों का पालन कर आप न केवल स्वयं को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग करते हैं।

यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

556 ब्लैक फिल्म लगी वाहनों के किए चालान, 55 लाख 60 हजार का लगाया जुर्माना। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 9 जुलाई । यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक ब्लैक फिल्म नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 556 ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के चालान किए गए, जिन पर कुल 55 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस गुरुग्राम का उद्देश्य सड़कों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। वाहनों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियाँ भी उत्पन्न हो सकती हैं। गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग न करें तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करें। नियमों का पालन कर आप न केवल स्वयं को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग करते हैं। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 9, 2026