Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ, संस्कृति संरक्षण और नशामुक्त हिमाचल का दिया संदेश कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चम्बा की लोक कला और पारंपरिक शिल्पों की सराहना चम्बा, 26 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने शनिवार को ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। चौगान मैदान में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर चम्बा जिले के लोगों को मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए इसे हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक सौहार्द का जीवंत प्रतीक बताया। राज्यपाल ने कहा कि सदियों पुराना मिंजर मेला प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं और भारतीय सभ्यता पर गर्व करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत बनाते हैं। अपने संबोधन में राज्यपाल ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जन-जागरण के माध्यम से ही युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है और नशामुक्त हिमाचल का निर्माण संभव है। उन्होंने इस दिशा में जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की। राज्यपाल ने चम्बा की विश्वप्रसिद्ध पारंपरिक धरोहरों—चम्बा रूमाल, चम्बा चप्पल और चम्बा थाल—का उल्लेख करते हुए स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों के योगदान की प्रशंसा की। इससे पूर्व कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने चौगान स्थित स्मारक पर कारगिल युद्ध के वीर शहीद आशीष थापा, खेमराज और ओम प्रकाश को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उपस्थित लोगों को राष्ट्र की रक्षा और शहीदों के आदर्शों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिकों और वीर परिवारों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने मिंजर ध्वजारोहण कर मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अजीत भट्ट एंड पार्टी ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार की मनमोहक प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैयर, विधायक डी.एस. ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी, जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dharwala, Chamba | Jul 26, 2026

MORE NEWS