हरदोई: करनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में सीओ हरियावां अजीत सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Oct 19, 2025 सीओ हरियावां अजीत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर लगभग ढेड़ बजे ग्राम करनपुर थाना टड़ियावां से 2 पक्षों में विवाद की सूचना स्थानीय पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों में एक पक्ष संजय और दूसरा पक्ष धनीराम इन दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट में बदल गई।