हरदोई: शहर क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित काशीनाथ ज्वेलर्स के पास धनतेरस की बाजार में युवती से बैड टच करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 19, 2025 कोतवाली शहर क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित काशीनाथ ज्वेलर्स के पास धनतेरस की भीड़भाड़ के दौरान एक युवक ने एक युवती के साथ बैड टच किया। किसी ने युवक की हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी मतलुफ को गिरफ्तार कर लिया है।