पंचकूला: सेक्टर एक जिला सचिवालय में एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर लोकसभा अंबाला चेतराम मीणा ने निगरानी के लिए गठित टीमो से की बैठक
सेक्टर एक जिला सचिवालय में एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर लोकसभा अंबाला एवम आईआरएस चेतराम मीणा ने लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए गठित पंचकूला व कालका विधानसभा की विभिन्न टीमों के साथ बैठक की। बैठक में एक्सपेंडिचर आब्जर्वर ने चुनाव निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और वीडियो ग्राफी करवा कर उम्मीदवार के खर्च का आकलन करने के आदेश दिए