गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 654 लीटर विदेशी और 1733 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, 7 गिरफ्तार, कार-बाइक ज़ब्त
गया पुलिस की कार्रवाई एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन में कल दिनांक-12 अप्रैल मंगलवार की मध्यरात्रि को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान 654 लीटर विदेशी शराब,1733 लीटर देशी महुआ शराब 10 बाइक, 01 कार एवं 01 मोबाईल फोन के साथ 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। इसकी जानकारी आज दिनांक 13 अप्रैल सोमवार की शाम 6 बजे गयाजी एसएसपी सुशील कुमार ने दी।