हज़ारीबाग: किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना, कहा- किसानों के लिए मोदी वरदान साबित हो रहे हैं
हज़ारीबाग़ में आज दिन शनिवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से "कृषि और ग्रामीण समृद्धि" पर बजट के बाद वेबिनार में शामिल हुए. हजारीबाग के आत्मा केंद्र में इस कार्यक्रम को किसानों ने सुना. सुनने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान के लिए वरदान साबित हो रहे हैं. बजट में कई ऐसे प्रावधान लाएं गए हैं जिससे किसान को लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान किसान को संबोधित कर बताएं कैसे खेती करें ,योजना का लाभ कैसे उठाएं यह किसान के लिए बेहद कारगर साबित होगा.