धौलछीना: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भनोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाईयां बांटी गईं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भनोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मौजूद चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिए गए। शुगर और बीपी की जांच कर निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। शिविर के दौरान ग्रामीणों को एसिड हमलों के पीड़ितों को कानूनी सेवाएं योजना 2016 की जानकारी दी गई।